Bhadohi News: जेसीबी की मदद से दुकान का शटर तोड़ने के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का ऑटो पार्ट जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर स्थित पीलर संख्या 38 के ठीक सामने स्थित ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने जेसीबी की मदद से दुकान का शटर तोड़ने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आंग से दुकानदार का लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के अमवा निवासी भगवान दास यादव की ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान गोपीगंज में आजाद नगर स्थित पीलर संख्या 38 के ठीक सामने स्थित है। दुकानदार शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर कर घर चले गए।
रात में करीब नौ बजे के लगभग स्थानीय पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दिया प्रतिश्ठान में आग लग गई है। सूचना पर पहुंचे पर स्थानीय लोगों के सहयोग से पड़ोसियों का समरसेबल चलवाकर आग को काबू करने का प्रयास किया। लगभग एक घण्टे बाद दमकल कर्मी और पुलिस भी पहुंची।