फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण नहीं लेने वाले कार्मिकों के खिलाफ होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत कार्मिकों को प्रशिक्षण शनिवार को कारपेट एक्सपो मार्ट, भदोही में दो पालियों में दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण के सत्र में कई कार्मिक अनुपस्थित पाये गए। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि यदि काई भी चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी । वहीं चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों में उमाशंकर सिंह यादव सहायक अध्यापक इंटर कॉलेज करियाव, मीरा उपाध्याय आंगनबाड़ी, सीमा एएनएम सीएचसी भदोही, शिवांगी वर्मा लिपिक यूबीआई ज्ञानपुर, निवेदिता विश्वास सहायक अध्यापक बीईओ औराई, कंचन रानी सहायक अध्यापक बीईओ औराई, त्रिभुवन नाथ सहायक अध्यापक बीईओ भदोही, अमित प्रजापति फार्मासिस्ट सीएचसी भदोही, लल्लू चतुर्थ श्रेणी पीडब्ल्यूडी ज्ञानपुर, प्रभात कुमार यादव अनुदेशक बीईओ ज्ञानुपर संबंधित कई विभागों के कर्मचारी अनुपस्थित रहें।
विज्ञापन

डीएम आर्यका अखैरी ने कहा कि सभी कार्मिकों को आगामी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करते हुए प्रमाण पत्र प्रभारी अधिकारी कार्मिक/परियोजना निदेशक, डीआरडीए को उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें