फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जमीन पर कब्जा और तोड़फोड़ करने मामले में 15 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पुलिस ने भूमिधरी जमीन पर कब्जे के लिए हुए विवाद के मामले में 15 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हरियाव गांव निवासी कृष्मोहन उर्फ बबूल बिंद ने आरोप लगाया कि विपक्षी 31 जनवरी, 2026 को गोल बनाकर उनके दरवाजे पर आए। उनकी भूमिधरी जमीन पर कब्जे की नियत से खंभा गाड़ने लगे। उन्होंने मना किया तो लाठी-डंडे हमला कर दिए। घर में तोड़फोड़ करने लगे। महिलाओं पर भी हमला किया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के आने की सूचना मिलने पर आरोपी भाग गए। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर आरोपी ने कोर्ट से गुहार लगाई।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धीरेंद्र बिंद, राजेंद्र बिंद, सुरेंद्र बिंद, अभिषेक बिंद, विनय बिंद, बुधनी बिंद, मैना देवी, चंपा देवी, गोपाल बिंद, भाईलाल बिंद, श्यामजीत बिंद, लालजी बिंद, सुनील बिंद, बृजबली बिंद व शिवशंकर बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें