फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अतिक्रमण करने वालोें पर लगाया जुर्माना, दी चेतावनी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण हटवाते ईओ राजीव मोहन सक्सेना। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र स्थित नई सट्टी में अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार को नगर पालिका के प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना जेसीबी और पुलिस बल के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने जीटी रोड स्थित नई सट्टी से लेकर सुभाष पार्क तक सड़क पर फल-सब्जी बेच रहे विक्रेताओं को नाले के पीछे दुकानें लगाने की चेतावनी दी। ईओ ने फल-सब्जी ठेले और जमीन पर दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने के लिए सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा कुछ विक्रेताओं पर मामूली जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कोई भी अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

ईओ की टीम नई सट्टी से काली महाल रोड तक गई और मार्ग पर फल-सब्जी बेच रहे लोगों को पीछे हटवाया। उन्होंने सड़क के दोनों तरफ विक्रेताओं को अतिक्रमण से रोकने की चेतावनी दी। नगर पालिका के प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर जाम और अतिक्रमण की समस्या से जनता को राहत दिलाना है। मौके पर सफाई निरीक्षक शत्रुंजय सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें