फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्कूल में खंडहर भवन से हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसराय। औराई ब्लॉक के सारीपुर प्राथमिक विद्यालय का पुराना भवन नौनिहालों के लिए खतरा बना हुआ है। 23 सालों से खाली पड़ा भवन खंडहर हो गया है। कई बार पत्र दिए जाने के बाद भी अब तक पुराने भवन को ध्वस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

इस विद्यालय में 500 बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय का पुराना भवन 1948 में बना था। इसके जर्जर होने के बाद नए भवन का निर्माण करा दिया गया। 2002 में बच्चों को उसमें शिफ्ट कर दिया गया लेकिन जर्जर हो चुके भवन को अब तक ध्वस्त नहीं किया गया। परिसर में ही खंडहर भवन होने से उसके गिरने का खतरा बना हुआ है। जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। बरसात के मौसम में इसका खतरा और बढ़ जाता है। कई बार बच्चे खेलते-खेलते बच्चे उस तरफ चले जाते हैं। प्रधानाध्यापक साधना चौबे ने बताया कि बीएसए कार्यालय से लेकर एबीएसए तक इसकी जानकारी दी जा चुकी है। कई बार भवन को ध्वस्त करने की मांग की गई, लेकिन अब तक मामला लटका हुआ है। उच्चाधिकारियों से मामले को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें