फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेटे के अंतिम संस्कार में गए पिता की गंगा में डूबने से मौत, पीपा पुल से गिरने के बाद किसी को नहीं लगी भनक

Sun, 22 May 2022 05:23 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही

सार

बेटे के अंतिम संस्कार में गए भदोही जिले के पूरेरजई निवासी पिता की गंगा में डूबने से मौत हो गई।  रविवार को 24 घंटे बाद शव अवगढ़नाथ घाट पर उतराया मिला।
विज्ञापन
गंगा में डूबने से मौत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे के अंतिम संस्कार में गए भदोही जिले के पूरेरजई निवासी पिता की गंगा में डूबने से मौत हो गई। रविवार को 24 घंटे बाद शव अवगढ़नाथ घाट पर उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिनों में परिवार में दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन


गोपीगंज नगर के पूरेरजई निवासी अमरजीत बिंद (40) मंडुआडीह अपने ससुराल में रहता था। शनिवार को तबियत खराब होने से उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार के सदस्य रामपुर गंगा घाट लेकर गए। दाह संस्कार हो रहा था उसी समय अमरजीत के पिता कृष्णा बिंद (70) रामपुर के पीपा पुल पर टहलते समय गंगा में गिर गए।

पिता-पुत्र की मौत से कोहराम
उस दौरान किसी को पता नहीं चला, लेकिन जब लोग घर लौटकर आए तो खोजबीन करने लगे। कुछ लोगों ने गंगा में डूबने की आशंका भी जताई, लेकिन स्पष्ट नहीं हो सका। देर रात तक पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। रविवार सुबह अवघड़नाथ घाट पर कृष्णा बिंद का शव उतराया मिला। परिवार में पिता-पुत्र की मौत से कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें