फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के एजेंडे में किसान और जवान सर्वोपरि

विज्ञापन
वीएनजीआईसी में भाजपा किसान मोर्चा की सभा में मौजूद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को भाजपा के 16 मंडलो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली निकालकर विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर हुई सभा में सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। दोपहर 12 बजे के बाद ज्ञानपुर के प्रमुख मार्गों पर कुछ समय के लिए ट्रैक्टरों की संख्या अधिक दिखी तो लोग अवाक रह गए, लेकिन भाजपा का झंडा देखने पर पता चला कि कोई कार्यक्रम है। जीआईसी के खेल मैदान में 250 से अधिक ट्रैक्टर पहुंच गए। उसके बाद जनसभा में सरकार के कार्य गिनाए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में किसान और जवान सर्वोपरि हैं। प्रधानमंत्री ने तीनों कानून वापस ले लिया, लेकिन विपक्ष किसानों का आंदोलन खत्म नहीं होने देना चाह रहा है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के हित के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रहे हैं। किसानों के नाम पर सपा, बसपा, कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। विकास के दम पर 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने भी सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने धर्म और जाति से हटकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास संग विकास किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुुमार दूबे, ओमप्रकाश तिवारी टंकी, शिवसागर मिश्रा, चंचल सिंह, चंदूलाल चंद्राकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें