फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कोविड संक्रमण काल में लोगों की सेवा में तत्पर कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, पत्रकार आदि सम्मानित हुए। डीएम ने कहा कि कोरोना संकट काल में संक्रमण की चुनौतियों से जूझते हुए दायित्वों को निर्वहन करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करना जरूरी है। इससे उनका हौसला बढ़ेगा। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि मानसिक बीमारी से बचने के लिए तनाव नहीं लेना चाहिए और प्रतिदिन योग व्यायाम करना चाहिए। एकल परिवार बढ़ने के कारण मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ रही है। अनुवांशिक, पारिवारिक विघटन, आर्थिक और सामाजिक कारण से भी मानसिक रोगी बढ़ते हैं। जिला नोडल अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि मानसिक रोग किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। इस लिए इस रोग को छुपाना नहीं चाहिए। इसका समुचित इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें