उस समय ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रामाशीष ने बताया कि अस्पताल का जनरेटर एक दिन पहले खराब हो गया था। वहीं, ऐन समय में इन्वर्टर का बैकअप भी समाप्त हो रहा था। जिससे परेशानी उठानी पड़ी। बताया कि महिला पहले ही एमबीएस गई। जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया था।
निजी अस्पताल से भी जवाब मिलने के बाद वह सीएचसी पर पहुंची। चूंकि सीएचसी पर दो गायनोलॉजिस्ट है, इसलिए महिला की स्थिति को देखते हुए रख लिया गया।
वहीं इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक समीर उपाध्याय ने बताया कि मोहर्रम के कारण शहर में बिजली नहीं थी और इनवर्टर बैकअप समाप्त हो रहा था। जिसके कारण कुछ जगहों की बिजली बंद की गई थी। बताया कि महिला को भर्ती किया गया था। आज दोपहर उसके परिजन उसे लेकर अन्यत्र अस्पताल चले गए हैं।