फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज थम जाएगा चुनावी शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 15 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिसको लेकर प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान केंद्रों पर बैकिरेडिंग का कार्य शुरू हो गया है, जबकि पोलिंग पार्टियों को बूथों पर भेजने और लाने के लिए अधिग्रहित वाहन के मालिकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आमद कराई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में अब चंद दिन शेष हैं। जिसको लेकर प्रत्याशियों ने जनसंपर्क को और भी रफ्तार दे दी है। एक तरफ प्रशासन अपनी तैयारियों को मूर्त रूप दे रहा है तो दूसरी ओर प्रत्याशियों ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी हैं। 13 अप्रैल की शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह से बंद हो जाएगा। ऐसे में दावेदारों के पास अब सिर्फ चंद घंटे का वक्त ही शेष बचा है। जिले में 26 जिला पंचायत सदस्य, 545 ग्राम प्रधान, 650 बीडीसी और 3300 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव होना है। एक प्रधान, 11 बीडीसी और 3500 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। विभिन्न पदों पर 14 हजार 329 प्रत्याशी मैदान में हैं। 15 अप्रैल को होने वाले मतदान में 11.10 लाख वोटर प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे। इसके लिए विकास खंड भदोही, सुरियावां, ज्ञानपुर, अभोली, डीघ, औराई विकास खंड में 650 से अधिक मतदान केंद्रों पर 1889 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 15 अप्रैल को पड़ने वाले वोट को लेकर मतदान केंद्रो पर बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिग्रहित चार पहिया, भारी वाहनों के मालिक एवं चालकों ने कलेक्ट्रेट में आमद कराई। 13 अप्रैल को सभी वाहन पोलिंग पार्टी स्थल पर पहुंच जाएंगे।
पंचायत चुनाव की तैयारी के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी और उप निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थलों का जायजा लिया। गुलाबधर इंटर कॉलेज गोपीगंज, सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावॉ, नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, तथा काशीराज महाविद्यालय औराई पहुंचकर व्यवस्था का अवलोकन किया। एआरओ और जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों में शामिल मतदान अधिकारी/पीठासीन अधिकारियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें