फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बुजुर्गों से घर बैठे मतदान के लिए भरवा रहे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए फार्म 12 डी भरना होगा। बीएलओ के माध्यम से उनके पास फार्म पहुंचाया जा रहा है। बीएलओ के नहीं पहुंचने पर एप के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि 85 से अधिक उम्र के बुजुर्गों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उनको फॉर्म 12 डी भरकर पहले से ही जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए दिव्यांगता का प्रमाणपत्र होना जूरी है। यह फार्म बीएलओ की ओर से सभी पंजीकृत दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे समय से भर कर बीएलओ को जमा करा दे। इसके अतिरिक्त फार्म 12-डी भारत निर्वाचन आयोग ईसीआई की बेवसाइट या सक्षम ऐप से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसे भर कर आयोग को डाक से भेजा जा सकता है। उन्होंने बताया कि 12-डी फार्म का उपयोग आवश्यक सेवाओं में तैनात अधिकारियो एवं कर्मचारियों को भी पोस्टल बैलेट से मतदान का भी विकल्प देता है। बताया कि भदोही विधानसभा में 3954, ज्ञानपुर में 6804, औराई में 3535 सहित कुल 14 हजार 293 दिव्यांग मतदाता है। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं को प्रेरित करते हुए बताया कि सभी पोलिंग बूथों पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा की गई है, जैसे- पीने का पानी, व्हीलचेयर, टॉयलेट, रैंप ,हेल्प डेस्क, बिजली की व्यवस्था ,साइन बोर्ड ,ब्रेल मतदान गाइड ,भूतल पर पोलिंग बूथ , ईवीएम पर उभरी हुई ब्रेल भाषा, दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें