फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला संकट का असर,रात में अंधाधुंध कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विद्युत उत्पादन इकाइयों में कोयला संकट का असर अब जिले में दिखने लगा है। संकट का असर यह है कि रात में होने वाली अंधाधुंध विद्युत कटौती पर विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इससे घरों में लगे इन्वर्टर फेल हो रहे हैं। आधी रात के बाद लोगों की नींद हराम हो जा रही है। सड़कों के किनारे लगे ट्रांसफार्मरों से आंच निकल रही है तो नगर और बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से दौड़े कोटेड वायर गर्मी से पिघल कर दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह से कटौती झेल रहे वहिदानगर उपकेंद्र के नया अरता फीडर उपभोक्ता आसमा बेगम ने बताया कि शाम ढलते ही कटौती शुरू हो जाती है।
देर रात तक आपूर्ति न होने से छोटे-छोटे बच्चों के साथ बाहर सोना पड़ता है। घोसिया क्षेत्र के माधोसिंह बाजार, महथुआ, पियरोपुर के लोगों ने बताया कि रोजा इफ्तार और सहरी के समय भी प्रकाश की व्यवस्था नहीं रहती। खमरिया के मनोज ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में 22 घंटे का रोस्टर है जो छह-सात घंटे में सिमट गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे का रोस्टर है लेकिन पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। कटौती के कारण घरेलू, कामर्शियल चक्कियां ठप हैं तो पेयजल संसाधनों के न चलने से हैंडपंप पर लाइन लग रही है। यही स्थिति चौरी, सुरियावां, अभोली, दुर्गागंज, सरोई, ज्ञानपुर नगर, लालानगर, औराई, महराजगंज, बाबूसराय, सीतामढ़ी, कटरा, धनतुलसी तटवर्ती क्षेत्र में है।
एक सप्ताह बाद संकट से मिलेगी निजात
ज्ञानपुर। अधिशासी अभियंता विद्युत सदर अमर सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण खपत बढ़ी है। विद्युत उत्पादन इकाइयों में कोयले का संकट एक बड़ा कारण बनता जा रहा है। कटौती का संकट एक सप्ताह और उपभोक्ताओं को झेलना पड़ सकता है। सड़क के किनारे पिघल रहे कोटेड वायरों का निरीक्षण कराकर बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें