गोपीगंज। दुर्गा पूजनोत्सव के लिए काली देवी-मिर्जापुर रोड पर मां सिंह वाहिनी शृंगार समिति शिवम क्लब की ओर से श्री रामजन्म भूमि मंदिर के रूप में पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। 11 से 18 अक्तूबर तक गाइड लाइन का पालन करते हुए लोग मां के दर्शन पूजन करेंगे।
पंडाल के निर्माण में 25 मजदूरों के साथ लगे नेपाल दादा शिवकांत, प्रशांत दादा लगे हैं। क्लब के प्रबंधक रामकृष्ण खट्टू ने बताया कि इसके पूर्व इसी स्थान पर पंडाल के रूप में अयोध्या में प्रस्तावित राम जन्मभूमि, महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन, कोणार्क का सूर्य मंदिर उड़ीसा, स्वामी नारायण मंदिर इंग्लैंड, रामेश्वर मंदिर तमिलनाडु, मां वैष्णो देवी गुफा जम्मू, कारगिल पहाड़ी, अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर-गुजरात, सोमनाथ मंदिर गुजरात, केदारनाथ मंदिर हिमालय ,पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू-नेपाल के आकार में पंडाल बनाए जा चुके हैं। मूर्तिकार सचिन पाल, शशांक पाल अपने साथ 10 सहयोगियों को लेकर लगातार मेहनत कर रहे हैं। शेर पर सवार होकर महिषासुर का मर्दन करती हुई मां दुर्गा के भव्य मूर्ति साथ में कार्तिक, गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती आदि देवी-देवताओं के मूर्ति बनाने का कार्य गति पकड़ लिया है।
उन्होंने बताया कि क्लब के अध्यक्ष उदयभान सिंह ,उपाध्यक्ष संदीप सिंह, लोहा सिंह, अजीत सिंह, आनंद कुमार सिंह, मंटू सिंह ,बांगुर शुक्ला, अजय सिंह, पप्पू तिवारी, राजकुमार कौशल,डबलू मौर्य, मोहित उमर, संजय साहू, बबलू, रतनलाल अग्रवाल, विजय मोदनवाल, आलोक अग्रवाल, रोहित केसरवानी, राहुल अभिषेक, मिट्ठू, प्रियांशु, शैलेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता का सहयोग मि ल रहा है। पंडाल में मास्क, वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति 72 घंटे पहले के प्रमाण पत्र के साथ ही पूजन पंडाल में प्रवेश करेंगे। मुख्य गेट पर सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग जांच की जाएगी।