फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाए चुनाव : दो बूथों पर 1337 मतदाता डालेंगे वोट

विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन में निर्वाचित पदा​​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। दो जनवरी को होने वाले मतदान में 1337 अधिवक्ता मतदान करेंगे। सुबह 10 से शाम चार बजे तक मध्यस्थता सेंटर में बने दो बूथों पर मतदान होगा। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर छह समेत कुल 39 प्रत्याशी हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रत्याशी लगातार अधिवक्ताओं से संपर्क बना रहे हैं।
विज्ञापन

डिबाए के वार्षिक चुनाव की तैयारी वैसे तो महीने भर से चल रही है। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी होने के बाद अध्यक्ष पद पर छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद पर तीन, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के चार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे के लिए दो प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष के लिए चार, संयुक्त सचिव पद पर चार, आय-व्यय पर एक, वरिष्ठ कार्यकारिणी में सात और कनिष्ठ में चार उम्मीदवार समेत कुल 39 प्रत्याशी बचे हैं। अब एल्डर्स कमेटी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में जुट गई है। एल्डर्स कमेटी के सदस्य मोहन लाल मिश्रा ने बताया कि दो जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदाता बूथों पर अपना मत डालेंगे। उन्होंने बताया कि 1337 अधिवक्ता मतदान करेंगे। मध्यस्थता सेंटर में दो बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए सभी अधिवक्ता मतदाता अपना सीओपी परिचय पत्र साथ लेकर आएं। न लाने पर मतदान से वंचित किया जाएगा। कहा कि पारदर्शी चुनाव कराने के लिए हर स्तर से तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी को सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। बताया कि मतदान को लेकर सुरक्षा आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

मधुसूदन फिर अध्यक्ष, श्यामलाल महासचिव बने

ज्ञानपुर। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शुक्रवार को बार के लाइब्रेरी भवन में बैठक हुई। इसमें वार्षिक चुनाव सत्र 2026 के लिए आम सहमति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें मधुसूदन पांडेय एक बार फिर अध्यक्ष और श्यामलाल पांडेय महासचिव बने। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर दूबे, उपाध्यक्ष मनोज यादव, सुरेश तिवारी, चंद्र प्रकाश पांडेय आशीष राय, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव विकास पांडेय, अजय कुमार यादव, नरेंद्र कुमार गिरी को चुना गया। निर्वाचन अधिकारी सुरेश चौरसिया निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 30 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे मुख्यालय स्थित लाइब्रेरी हाल में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें