फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं : डॉ. माया

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में  डा. श्यामा प्र.मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते शिक्षक। स्रोत- महाविद
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही में सोमवार से नवीन सत्र का आरंभ हुआ। पहले दिन महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी और स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर शिक्षकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य डॉ. माया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन के बारे में हर छात्र को जानने की आवश्यकता है। वे न केवल एक महान शिक्षाविद् थे, बल्कि संवेदनशील राजनेता और अखंड भारत के प्रबल पैरोकार थे। कहा, उनके विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। देश की एकता-अखंडता के लिए उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रविंद्र कुमार पांडेय, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुस्तम अली और रोवर्स प्रभारी डॉ. अनीश कुमार मिश्र ने डॉ. मुखर्जी के जीवन वृत्त, उनके राजनीतिक आदर्शों और शैक्षणिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रवेश समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बीए और बीएससी गणित और जीव विज्ञान वर्ग में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जा रहे हैं और दिनांक 9 जुलाई से प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रारंभ हो जाएगी। इस गौरवपूर्ण राष्ट्रीय उत्सव में बृजेश कुमार, डॉ. अमर कृष्ण यादव, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. दिलीप कुमार बौद्ध, आशीष जायसवाल, डॉ. ऋत्विक रंजन सिंह, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. शिखा तिवारी, पूनम द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें