केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा शनिवार से शुरू हो जाएगी। पहले दिन हाईस्कूल के अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
जिसमें हाईस्कूल के 2551 अभ्यर्थी छह सेंटरों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर 12 बच्चों पर एक कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। एक कक्ष में 24 बच्चे बैठेंगे।
्र जिसमें दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रहेगी। अभ्यर्थियों को 10 बजे ही केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो जाएगी। परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी। जिले में हाईस्कूल के 2551 और इंटर के 2203 अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 4754 परीक्षार्थी एक्जाम देंगे।बोर्ड की ओर से छह सेंटरों का निर्धारण किया गया है।
जिसमें वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल, जेडी पब्लिक स्कूल, दयापुंज मॉडल स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय और ओम पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
शुक्रवार को दिनभर केंद्रों पर सीटिंग अरेजमेंट का काम होता रहा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की कोऑर्डिनेटर कंचन सिंह ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पुख्ता है।
हर एक केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा को सीसीटीवी की निगरानी में की जानी है। वहीं मदर हलीमा के प्रिंसपल डॉ. मुबीन असरफ और प्रिंसपल वुडवर्ड शालिनी मेहरा ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।