फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से जुड़े काम प्राथमिकता से करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 24 अप्रैल से एक मई तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का अभियान चल रहा है। इसमें बैंकों की ओर से एक पन्ने का आवेदन पत्र, खसरा, खतौनी बैंक शाखा में जमा कर ऋण का लाभ ले सकेंगे। जिन किसानों का क्रेडिट कार्ड बना हुआ है, वे अपनी लिमिट बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैंक संग अन्य अधिकारी इस पर काम करें। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, डीडी कृषि अरविंद सिंह, डीओ कृषि अशोक कुमार, एलडीएम यूबीआई अभिषेक आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें