फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने समाधान दिवस पर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सभी थानों और कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह ने कोइरौना थाने में शिकायतें सुनीं। मवैयाथान सिंह के अतिबलशाह पट्टी गांव में सरकारी भूमि अतिक्रमण की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सोमवार तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश मातहतों को दिया।
विज्ञापन

डीएम नेे कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। प्रभारी निरीक्षक खुर्शीद अंसारी ने बताया कि समाधान दिवस पर कुल 21 मामले आए, जिनमें 10 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। चौरी थाने में आए पांच प्रार्थना पत्र में एक, दुर्गागंज थाने में आए 10 मामले में पांच जबकि औराई में छह मामलो में दो निस्तारित हुए। ज्ञानपुर कोतवाली में कुल आए 15 प्रार्थना पत्र में छह का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें