फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। साफ- सफाई के साथ ही व्यवस्था संबंधी अन्य हिदायतें मौके पर मौजूद जेल अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

जिला जेल में बंदियों की समस्याओं की जानकारी लेने के लिए डीएम-एसपी शाम पांच बजे अचानक जिला जेल पहुंच गए। करीब 45 मिनट तक अंदर रहकर बारी-बारी से प्रत्येक बैरक की जांच की। साथ ही बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि महिला के अलावा अन्य सभी बैरकों की तलाशी की गई। जेल के अंदर साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्था संतोषजनक मिली। उन्होंने बताया कि जेल के अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जेल प्रशासन को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। रूटीन निरीक्षण के तहत जांच की गई। डीएम ने बताया कि जेल अधीक्षक को कोरोना गाइडलाइन के पालन की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें