फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंडी समिति के सचिव को कम वसूली पर डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर डी श्रेणी व कर-करेत्तर, लंबित रिट याचिकाओं, राजस्व कार्याें व राजस्व न्यायालयों से संबंधित मामलों की समीक्षा की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने मंडी समिति के लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली होने पर मंडी सचिव को फटकार लगाई।
वहीं सभी एसडीएम को पांच साल से अधिक समय तक लंबित मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि आरसी की वसूली प्रत्येक दशा में पूरा कराएं। पात्रों को योजनाओं का लाभ दें। आईजीआरएस की समीक्षा में असंतुष्ट फीडबैक शिकायतकर्ता से संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए रैंक सुधार करने पर जोर दिया। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल के लंबित मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं, सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष अभियान चलाकर राजस्व वसूली करने के लिए कहा।
डीएम ने सबसे ज्यादे लंबित मुकदमें व कम निस्तारण करने पर एसडीएम ज्ञानपुर व न्यायिक एसडीएम ज्ञानपुर से कहा कि अधिक से अधिक मुकदमें का निस्तारण कराएं। बैठक में एडीएम वित्त व राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, न्यायिक विजय नारायण सिंह समेत एसडीएम व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें