फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों को सोते हुए कमरे में बंद कर काम करने गई मां, ताला तोड़कर बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज के सरायजगदीश गांव में बुधवार की दोपहर दो मासूम बच्चों को उसकी मां कमरे में बंद कर काम करने चली गई। बच्चों के रोने पर घर के बगल में रह रही बच्चों की बुआ ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जंगीगंज चौकी इंचार्ज शशांक वाजपेयी ने ताला तोड़वाकर बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उनकी दादी को सुपुर्द किया। हालांकि कुछ देर बाद बच्चों की मां काम खत्म करके वापस लौट आई। सरायजगदीश निवासी शरफराज कर्नाटक में रहता है। पत्नी रुखसाना तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है। बुधवार की दोपहर रुकसाना बेटी समायरा (6) और बेटे शैफ (5) को घर में सोते छोड़कर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर में बाहर से ताला बंद करके काम करने चली गई। वह अपने डेढ़ वर्षीय बेटे हमजा को साथ लेकर गई थी। कुछ देर बाद दोनों बच्चे जाग गए और मां को खोजने लगे। घर में बाहर से ताला बंद था। इस कारण बच्चे रोने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें