फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता के लिए डीएम ने लगाई 25 अफसरों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की तरफ से सोमवार को तैयारी पूरी कर ली गई। भदोही नगर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 25 अधिकारियों की ड्यूटी शिवालयों पर लगाई है। इसके अलावा शिवालयों पर पुलिस के जवान और तीनों एसडीएम संग अधिकारी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि भदोही कस्बा अति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल है। ऐसे में जलाभिषेक, झांकी, जुलूस को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए 25 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जिन मंदिरों पर महिलाओं एवं पुरुषों की अधिक भीड़ होती है, वहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीनों एसडीएम अपने इलाके के शिव मंदिरों पर लगातार चक्रमण करते रहेंगे। अधिशासी अभियंता विद्युत ज्ञानपुर व भदोही अपने-अपने क्षेत्र के एसडीएम के साथ शिवालयों पर मौजूद रहेंगे और बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराएंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ज्ञानपुर के हरिहरनाथ, सेमराध के सेमराधनाथ, तिलंगा के तिलेश्वरनाथ, गोपीगंज के बाबा बड़े शिव सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। तीनों क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इनके अलावा सादी वर्दी में भी जवान शिवालयों व आसपास मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें