फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मामलों का निस्तारण न होने से भड़के डीएम, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थान: दुर्गागंज थाना, मौका था समाधान दिवस का। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी विशाल सिंह पहुंचे तो थाना प्रभारी और राजस्वकर्मियों में खलबली मच गई। करीब एक घंटे तक डीएम ने जन शिकायतें सुनीं। एक-एक फरियादियों से संवाद किया। कुछ पुराने मामले लंबित होने पर वह भड़क गए। राजस्वकर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन में लंबित मामले निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस समाधान दिवस पर जिले के नौ थानों में आए 102 प्रार्थना पत्रों में मात्र छह का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछ महिलाओं ने भूमिधरी पर अतिक्रमण की शिकायत की।
डीएम ने कहा कि जमीन संबंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करें। दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण करें। यहां आए कुल 10 प्रार्थना पत्रों में दो का निस्तारण हुआ। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार द्विवेदी, रामचंद्र सरोज, अरविंद कुमार, लेखपाल विमलेश मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन

सुरियावा में समाधान दिवस पर कुल 13 मामले आए। सभी मामले राजस्व से जुड़े रहे। एक का निस्तारण किया गया। इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामनिवास सिंह उपस्थित रहे। इसी तरह ज्ञानपुर, भदोही, चौरी, औराई, गोपीगंज, कोइरौना और ऊंज में अपर पुलिस अधीक्षक, एडीएम, सीओ, एसडीएम, तहसीलदार आदि ने शिकायतें सुनीं। सभी थानों में कुल 102 प्रार्थना पत्र आए।
इनमें 97 मामले राजस्व और पांच अपराध संबंधी रहे। राजस्व का एक मात्र और पुलिस संबंधी सभी मामलों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें