फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 6.55 करोड़ से सरपतहां में बनेगा मंडलीय राज्यकर कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सरपतहां में कर्मचारी आवास के पास मंडलीय राज्यकर कार्यालय बनेगा। इसपर 6.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण मिर्जापुर को दी गई है। कार्यालय के निर्माण के लिए 12 माह की अवधि निर्धारित की गई है। 25 अप्रैल के बाद टेंडर सार्वजनिक किया जाएगा। कार्यालय बनने विभाग का 12 हजार रुपये किराया बचेगा। भदोही नगर के गजिया ओवरब्रिज के पास बीडा के भवन में राज्यकर कार्यालय स्थित है। सरकारी टैक्स के लेनदेन आदि के सभी कार्य यहीं होते हैं।
दो दशक पूर्व से ही यह कार्यालय 12 हजार रुपये प्रति माह किराये पर चल रहा है। कार्यालय के मेंटनेंस आदि के लिए भी शासन से पैसा नहीं मिलता।
इससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कत होती। पूर्व में नए कार्यालय निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से इसके लिए जमीन की तलाश के लिए कहा गया। करीब ढाई साल बाद विभाग जिला मुख्यालय सरपतहां में भूमि मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शासन ने नए कार्यालय के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की। डिप्टी कमिश्नर राज्यकर राजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि मंडलीय राज्यकर कार्यालय के लिए निविदा जारी हो गई है। कार्यालय दो मंजिल को होगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर का चयन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें