फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सुलभ के नाम होगा जिला स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी मेहनत से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। वह रविवार को शहीद सुलभ उपाध्याय की पाचवीं पुण्यतिथि पर बैराखास स्थित स्मृति पार्क में शहीद की प्रतिमा के अनावरण पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीद सुलभ उपाध्याय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से जिले के युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की ज्योति अनवरत प्रकाशित होती रहेगी। उन्होंने जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर का नामकरण शहीद सुलभ उपाध्याय के नाम पर करने की घोषणा की। सांसद रमेश चंद्र बिंद ने 15 लाख की लागत से शहीद पार्क बनवाने और एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह के प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह ने शहीद को समर्पित विशाल द्वार स्तंभ की घोषणा किया। बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि सुलभ उपाध्याय पांच साल पूर्व नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, भदोही विधायक जाहिद बेग, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने भी शहीद सुलभ उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। शहीद के पिता अशोक उपाध्याय ने शहीद सुलभ के व्यापक विजन को बताते हुए भदोही के युवाओं के विकास की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने शहीद सुलभ उपाध्याय के सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला। कहा कि वह भदोही की युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्र, राजलक्ष्मी मंदा, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, निलेश उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, मनोज उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें