फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पारा @ 44.9 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को मई का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम पारा 44.9 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह 10 बजे के बाद से ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। जरूरी काम होने पर ही लोग चेहरा आदि ढंककर ही बाहर निकले।
विज्ञापन

होली के बाद से ही गर्मी का सितम जारी है। दो महीनों में एकाध सप्ताह को छोड़ दिया जाए तो तापमान लगातार बढ़ रहा है। पुरूआ संग पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। जिससे दिन में सूरज की तल्ख किरणें जहां परेशान कर रही है वहीं रात में उमस से लोग बेहाल हो रहे। रविवार को सुबह आठ बजे के बाद से ही सूरज की किरणें चुभने लगी। अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुजरे तीन दिनों से मानों आसमान से आग बरस रही हो, इसी बीच बीच लू के थपेड़ों ने लोगों को और बेहाल कर दिया। इक्का दुक्का वाहन स्टैंड पर नजर आए, लेकिन चालक दुकान पर आराम से बैठे रहे। दुकानदार भी ग्राहक न आने से आधा शटर गिराकर ही आराम करते दिखे। मौसम की तल्खी के आगे पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हुुए। गर्मी और लू से बचने के लिए लोग नीबू पानी, बेल सर्बत, नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन कर गला तर करते रहे। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि रविवार का तापमान अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें