फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षित महासंघ का जिला अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भदोही के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परंपरा अनुसार शनिवार को नगर के नेशनल इंटर कॉलेज में गुरु वंदन एवं जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद भदोही डॉ. रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि गुरु वंदन कार्यक्रम से गुरु शिष्य परंपरा पुनर्स्थापित होती है। साथ ही विद्यार्थियों में अपने माता पिता के प्रति आदर भाव जागृत होता है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को यह बात समझाने के लिए गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन अच्छी परंपरा है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध तिवारी ने कहा कि गुरुजनों का सदैव सम्मान करें। हर अभिभावक को चाहिए कि अपने बच्चों को गुरुओं को सम्मान करने के लिए प्रेरित करें। इससे राष्ट्र के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। अधिवेशन में प्रांतीय संगठन मंत्री ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भदोही के 24 नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया। महासंघ के प्रांतीय संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख औराई बृज मोहन मिश्रा, विनय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन महासंघ के विंध्याचल मंडल महामंत्री संतोष सिंह ने किया। भदोही जिलाध्यक्ष धीरज सिंह ने समापन की घोषणा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
गुरु वंदन कार्यक्रम में सांसद ने सतगुरु प्यारे श्रीवास्तव, रेखा रानी, नरेंद्र बहादुर सिंह, देवी प्रसाद भोलानाथ सरोज, राहुल पाठक, जय बजरंग यादव, राज कुमारी जायसवाल, सर्वेश यादव आदि शिक्षकों तथा मंगला सिंह, राजाराम मौर्या सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। कांतिमान शुक्ला, रितेश तिवारी, देवेंद्र विश्वास, सुरेश मौर्य, शिल्पी प्रिया, प्रतीक मालवीय, मनीष पांडेय, राजकुमार दुबे, राजीव रतन, आनंद सिंह, अरुण यति, भूपेंद्र सिंह, बृजेश सरोज, आलोक राय, देवेंद्र मणि मिश्रा, ज्योति वर्मा, रचना गौड़, अनिता गुप्ता, पल्लवी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भदोही। शनिवार को नेशनल इंटर कॉलेज में हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अधिवेशन में महेश यादव को संगठन का जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि मनोज सिंह, रुक्मिणी पांडेय, इन्द्रमणि वर्मा को उपाध्यक्ष, विनय शंकर पांडेय, रत्नाकर राय, भानू प्रकाश, दिलीप शुक्ला को मंत्री, संजय पांडेय, सत्य प्रकाश, वीर बहादुर सिंह, निशांत यादव, रचना शर्मा को संयुक्त मंत्री, प्रतीक मालवीय को मीडिया प्रभारी, एखलाक अहमद, संदीप दूबे, शिव प्रसाद सरोज, महेंद्र बिंद को सह मीडिया प्रभारी, हरिओम श्रीवास्तव को लेखा परीक्षक, अभिषेक पांडेय, आशीष जायसवाल, जय प्रकाश सिंह, राजेश यादव को प्रचार मंत्री तथा वीरेंद्र दूबे को सदस्यता प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें