फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाधान दिवस शनिवार को एक बार फिर पुराने ढर्रे पर ही बीत गया। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर सुरियावां में समाधान दिवस नहीं हो सका जबकि आठ थानों में आए 52 मामलों में आठ मामलों का निस्तारण हुआ। शेष 44 मामलों को निस्तारित करने के लिए टीम को सौंपा गया।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली में सुबह 10 बजे डीएम गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार समाधान दिवस में पहुंचे। डीएम ने एसडीएम और कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिया कि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से करें। जल्द ही पूर्व की शिकायतों की समीक्षा करेंगे। उसमें अगर लापरवाही मिलेेगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां आए 10 मामलों में किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर, कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह आदि रहे। ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम न्यायिक एके सिंह ने फरियाद सुनी। 10 शिकायतों में चार निस्तारित हुए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार आदि रहे। औराई में एसडीएम लालबाबू दबे ने जन शिकायतें सुनीं। 14 मामलों में दो निस्तारित हुआ। चौरी में एक मात्र मामला लंबित रह गया। ऊंज में छह प्रार्थना पत्रों में एक का निस्तारण किया गया। दुर्गागंज में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार राय ने फरियाद सुनी। यहां सात मामलों में चार पुलिस और तीन राजस्व से जुड़ी रही। लेखपालों की ड्यूटी सम्मान निधि में लगने से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें