फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला पंचायत 6 करोड़ से सुधारेगी 22 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नए वित्तीय वर्ष के शुरुआत में जिला पंचायत छह करोड़ से विकास कार्य कराएगी। इसमें 22 से अधिक सड़कें जहां दुरुस्त होंगी वहीं 12 सीसी रोड बनेंगे। यही नहीं खराब हो चुकी नालियां भी सुधारी जाएंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल हो चुकी छोटी सड़कों को दुरूस्त करने की कार्ययोजना विभाग ने तैयार कर लिया है। होली बाद इसकी निविदा जारी होगी। कार्य आवंटन होने पर अप्रैल से इनका काम भी शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।
जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब ढाई हजार किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत संग नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गाें की निगरानी करती है। 70 से 80 फीसदी सड़कें लोक निर्माण की होती हैं। जिला पंचायत की तरफ से लिंक मार्ग से गांव को जोड़ने वाली सड़कें बनाई जाती है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्थाओं की ओर से हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कें बनाई जाती हैं, लेकिन जलभराव, मानक में कमी के कारण कई सड़कें समय से पहले ही टूट जाती हैं। ऐसे में सड़कों मरम्मत होती है। साल 2024-25 के वित्तीय वर्ष खत्म होने से पूर्व जिला पंचायत की तरफ से सर्वे कराया गया। इसमें 22 से अधिक जिला पंचायत की सड़कें जर्जर मिली।
ग्रामीण बाजारों में जल जमाव की समस्या होने से वहां सीसी मार्ग बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इन पर करीब छह करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।
होली के बाद विभाग इसकी निविदा जारी करेगा। अपर मुख्य अधिकारी श्रीकांत दूबे ने बताया कि सड़क, नाली और सीसी मार्ग के लिए सर्वे कराया गया था। सर्वे में सड़कें चिन्हित की गई है। कार्ययोजना बनाई जा रही है। करीब छह करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। होली के बाद निविदा जारी होगी और उसके बाद काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें