फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित आवेदनों का दो दिन में करें निस्तारण: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में महिला कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड19), मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, महिला स्वाधार गृह, चाइल्ड लाइन 1098, बाल कल्याण समिति, रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष आदि की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित मामलों को दो दिन में निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, रविराज सिंह चौहान, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डॉ. अनिल दूबे, ममता भारती, रेशमा, संगीता खन्ना, पंकज मालवीय, किरन त्रिपाठी, अजय तिवारी, प्रतिमा मौर्य, विजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें