फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय बजट पर चर्चा, पूंजीगत व्यय पर संतुलन बनाना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से रविवार को केंद्रीय बजट पर आनलाइन गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता प्रयागराज विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मनमोहन कृष्ण ने कहा कि वर्तमान और भविष्य को देखकर बजट बनाया गया है।
विज्ञापन

विभाग प्रभारी डॉ. मनोज कुमार अवस्थी और प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने बजट को वास्तविक रूप से समझने हेतु इसके आय-व्यय सहित सभी पक्षों के विश्लेषण पर चर्चा की। प्रो. प्रशांत कुमार घोष ने बजट को अंग्रेजी के चार वर्णों एबीसीडी के माध्यम से समझाया। ए का अभिप्राय एनुअल प्लान और आवास से था तो बी के अंतर्गत ब्रेड (रोजी- रोटी), बांब (रक्षा) और ब्रीथ (स्वास्थ्य) बताया। सी का अभिप्राय कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजी व्यय), क्रिप्टोकरेंसी तो डी का अभिप्राय डिफेंस, डेफिसिट (राजकोषीय घाटा) से बताया। उन्होंने बताया कि सरकार अब आर्थिक स्थायित्व के साथ सुरक्षा को भी साथ लेकर चल रही है। इसलिए राजस्व व्यय और पूंजीगत व्यय के मध्य संतुलन बनाए रखना चुनौती है। आयोजन में कई महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें