फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला स्तरीय खेलकूद में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन सशक्तिकरण दिवस पर मंगलवार को आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद आयोजित किया गया। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में अव्वल आए छह बच्चों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखा अधिकारी अमन श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

नंदनी शर्मा ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत में प्रस्तुत किया। संचालन बीएल पाल ने किया। इस दौरान जलेबी दौड़, छड़ी दौड़, 100 मीटर दौड़, रस्साकसी, कुर्सी दौड़ में बच्चों ने भाग लिया। हैंडीकैप 50 मीटर दौड़ में राजन प्रथम, सरस द्वितीय, कृष्णा दुबे तृतीय रहे। लो विजन 50 मीटर में राकेश प्रथम, अमित द्वितीय, शिवम तृतीय, मानसिक अक्षम 50 मीटर में हंस प्रथम, आनंद द्वितीय और लल्लू तृतीय स्थान पर रहे।
छड़ी दौड़ में नंदिनी शर्मा प्रथम और नफीस द्वितीय, जलेबी दौड़ बालिका में मोनी प्रथम, दामिनी द्वितीय और पूर्णिमा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में शनि प्रथम, अंश द्वितीय और राकेश तृतीय रहे। इस मौके पर मनोज कुमार उपाध्याय, समरजीत यादव, दिलीप सिंह, मानिकचंद यादव, सूर्यकांत मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें