फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी, संकीर्तन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमराध के कल्पवास सहित विभिन्न गंगा घाटों पर दूसरे स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर सोमवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। ठंड के बाद भी सुबह से ही लोग घाटों पर पहुंचे। स्नान के साथ ही दान किया।
विज्ञापन

जिले के रामपुर, बिहरोजपुर, गुलौरी, इब्राहिमपुर, बदरी, गोपालापुर, केदारपुर, बेरासपुर आदि गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर तक चलता रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान किया। सेमराध कल्पवास मेले में कल्पवासी संग आसपास के गांव के लोगों ने स्नान कर बाबा सेमराधनाथ का दर्शन पूजन किया। वहीं दूसरी ओर कल्पवास में माह पर्यंत चलने वाले सीता राम अखंड हरी कीर्तन का शुभारंभ भी हो गया। श्री सीता राम संकीर्तन की गूूंज से कल्पवास स्थल भक्तिमय हो गया है। कल्पवासियों संग आस पास के गांवों के श्रद्धालु इस संकीर्तन में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर करुणा शंकर स्वामी, रामबली सिंह आदि मौजूद रहे। सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद आदि शक्ति का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें