फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर है धनतुलसी पीपा पुल, संभल कर करें यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कोनिया क्षेत्र के धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा पर बनाया गया पीपा पुल जर्जर दशा में है। स्थिति यह है कि इस पीपा पुल पर आवागमन करने वालों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि पीपा पुल के निर्माण में बरती गई लापरवाही लोगों के लिए घातक हो सकती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि धनतुलसी गंगा घाट की ओर पीपा पुल पर प्रवेश करने से पहले ही पश्चिम तरफ का लोहे का गार्डर टेढ़ा होकर धंस गया है। इससे पीपा पुल का प्रवेश मार्ग तिरछा होकर पश्चिम दिशा में लटक गया है। इसी तरह पीपा पुल के मध्य से थोड़ी दूर डेंगुरपुर की ओर पीपा पुल पर लगभग चार फीट के दायरे में न तो गार्डर लगाया गया है और न ही स्लीपर लगाए गए हैं। इस बड़े होल के ऊपर चकर प्लेट रख दिया गया है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने कहा कि इस पीपा पुल पर यात्रा करने के दौरान चिंता बनी रहती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत भी की है। कलातुलसी के जितेंद्र पांडेय का आरोप है कि पीपा पुल के निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ा कर जिस तरह की मनमानी की गई है, वह किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। धनतुलसी डेंगुरपुर पीपा पुल के दोनों ओर गंगा घाटों और रास्ते में गाड़ियां न फंसें, इसके लिए रास्ते में चकरप्लेट बिछाया जाते हैं, लेकिन धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा पुल के दोनों ओर एक भी चकरप्लेट नहीं बिछाया गया है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। पूर्व के वर्षों में धनतुलसी की ओर लगभग तीन सौ मीटर की लंबाई में रास्ते में सैकड़ों चकरप्लेट बिछाए जाते थे। इसी तरह गंगा पार डेंगुरपुर घाट की चढ़ाई सहित लगभग सौ मीटर के दायरे में लोहे की चकरप्लेट बिछाकर रास्ता बनाया जाता था। इससे वाहनों के आवागमन में बाधा नहीं आती थी, लेकिन इस वर्ष दोनों ओर रास्ते में एक भी चकरप्लेट नहीं बिछाई गई है। चकरप्लेट न होने से हल्की बारिश होने पर भी आवागमन बंद हो जाता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसबी राव का कहना है कि इस मामले की शिकायत कई दिनों से मिल रही है। जल्द ही निरीक्षण कराकर लोगों की समस्याओं को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें