फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को लगेंगे पंख, मतगणना खत्म होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बीते सोमवार को संपन्न होने और 10 मार्च को मतगणना के बाद जिले में रुके विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए काम में तेजी जाएगी। बीते आठ जनवरी को आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने पर नए राजकीय नलकूपों की स्थापना, सड़कों की मरम्मत, जर्जर संकेतक के उपकरण आदि बदले जाने के कार्य रुक गए थे।
विज्ञापन

खराब व जर्जर उपकरणों की मरम्मत के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिलने के कारण लोक निर्माण विभाग की लगभग 100 सड़कें न तो गड्ढामुक्त हो सकी हैं और इसके लिए बनाई जाने वाली कार्ययोजना में शामिल की जा सकी हैं। सूफीनगर-गोधना से रजमला, दरवांसी से वहिदानगर, नवधन से कुरमैचा, सरोई से औराई, गोपपुर से लालानगर, सुरियावां बाईपास से कैंड़ा, चंदापुर से मरसड़ा मार्ग पर सड़क पर पैदल चल पाना भी मुश्किल है। वाहन लेकर आने-जाने वाले चालक और सवारी गाड़ियां बीच सड़क कहां रुक जाएंगी, कुछ नहीं कहा जा सकता है। प्रतिदिन मुख्यालय की यात्रा करने वाले सूर्यनारायण ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व ही जोरई-मुख्यालय मार्ग तिराहे पर रात लगभग नौ बजे चकवा निवासी दो बाइक सवारों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद जिम्मेदार संकेतकों को नहीं बनवा सके हैं। जबकि सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है। लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता एसबी राव ने बताया कि विभाग की ओर से लगभग 80 लाख रुपये के कार्य मतगणना के बाद शुरू किए जाएंगे। उधर, औराई ब्लॉक के भवानीपुर पूर्वी गांव में कई माह से खराब राजकीय नलकूप नंबर 241 चालू नहीं होने से लगभग डेढ़ सौ बीघे की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान, शिवमणि, कृष्णकांत, हरिशंकर ने बताया कि लघु एवं सीमांत किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए जिले में एक दशक पूर्व 520 नलकूपों की स्थापना कराई गई थी। इसमें लगभग 12 से 15 की संख्या में नलकूप मोटर, ट्रांसफार्मर, नाली समेत अन्य तकनीकी गड़बड़ि यों के चलते बंद पड़े हैं। गत वर्ष हुए सर्वे में विभाग 12 नलकूपों को पूरी तरह से निष्प्रोज्य घोषित कर नये नलकूप लगाने पर जोर तो दे रहा है, लेकिन न तो नये नलकूप लगवा रहा है और न ही गड़बड़ी दूर कराकर पुराने नलकूपों को चालू ही करा रहा है। इसका खामियाजा किसानों को परेशानी का सामना करके भुगतना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता नलकूप संजय भारती ने बताया कि खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत के लिए कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर खराब पड़े नलकूप गड़बड़ी दूर कराकर चालू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें