फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने संभाली दो अनारक्षित ट्रेनों की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के अंतर्गत चलने वाली दो अनारक्षित ट्रेनों की कमान महिलाओं ने संभालकर आधी आबादी की शक्ति का एहसास कराया। स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों ने महिला ट्रेन संचालकों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रयागराज-मऊ और वाराणसी सिटी-छपरा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन महिला क्रू और रनिंग स्टाफ के जिम्मे रही। गार्ड ज्योति कुमारी, सोनाली कुमारी, सहायक लोको पायलट श्वेता कुमारी, चल टिकट परीक्षक प्रतिमा कुमारी, लाइन क्लीयर पोर्टर संगीता कुमारी, उप निरीक्षक अनीता कुमारी, महिला कांस्टेबल शेषमणि आदि ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। इंद्रप्रस्थ सामुदायिक हाल में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ज्ञानेश त्रिपाठी ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, मंडल वित्त प्रबंधक प्रीति वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सुनंदा चतुर्वेदी, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें