फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली : 21 हजार दीपों से जगमग होगा गंगा तट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कार्तिक पूर्णिमा पर धार्मिक और पर्यटन स्थली सीतामढ़ी में देव दीपावली गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों से महर्षि वाल्मीकि आश्रम गंगा तट पर आकर्षक नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलेगा। मां जाह्नवी गंगा का पावन तट 21 हजार दीयों से जगमग होगा।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह प्रथम दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि कालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक राहुल दूबे होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष बसंत लाल गौड़ और महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत पं. हरि प्रसाद मिश्रा शास्त्री ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर सीतामढ़ी गंगा तट पर आकर्षक साज सज्जा की जाएगी। सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा कर मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। दोपहर दो बजे कार्यक्रम का शुभारंभ गायक वशिष्ट मिश्र के भजनों से होगा। भगवान भास्कर के अस्ताचल होते ही दीपदान शुरू होगा, गंगा में दीप मालाएं प्रवाहित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें