फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में बोले ब्रजेश पाठक: 2024 की लड़ाई मंदिर बनाने और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों के बीच है

Sat, 04 May 2024 02:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार की लड़ाई मंदिर बनाने और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों के बीच है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2024 की लड़ाई मंदिर बनाने और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों के बीच है। 

विज्ञापन




डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा को छोड़कर सपा, तृणमूल और कांग्रेस जैसी पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित हैं। कांग्रेस के राज्य में आतंकियों को बिरयानी खिलाया जाता था और आज पुलवामा अटैक करने वाले आतंकियों के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक कर सरकार ने आतंक का मुंह तोड़ जवाब दिया है। यह सब आपके वोट की बदौलत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने का काम कर रही है। एनडीए की सरकार में आज दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें