फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने भदोही और ज्ञानपुर में लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र व त्योहारी सीजन में प्रशासन खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर गंभीर हो गया है। पिछले कुछ दिनों से जिले भर में लगातार खाद्य पदार्थों और मिष्ठान्न की दुकानों पर लगातार छापेमारी कर सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संगोष्ठियां कर लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। अभियान के क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त, आयुक्त विंध्याचल मंडल व डीएम भदोही के निर्देशानुसार भदोही नगरीय क्षेत्र में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए तथा दुकानों पर बेचे जा रही वस्तुओं की जांच की गई।अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि इस क्रम में विभागीय टीम ने भदोही और ज्ञानपुर में अलग अलग नविभाग ने दो टीमों ने ज्ञानपुर भदोही कस्बे में जांच अभियान चलाया। ज्ञानपुर कस्बे में जेपी गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिल्क रस्क एवं कई नमकीन ब्रांडों के नमूने लिए। कई दुकानों से पनीर के सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल से आए मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी हृदय नारायण यादव ने भदोही नगर पालिका क्षेत्र में मखाना एवं वाराणसी से परिवहन कर लाए जा रहे एक वाहन पर लदे कई खाद्य उत्पादों की जांच की गई और नमूने लिए। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ साथ शासन से सख्त निर्देश हैं। कोई मिलावट करता है और नमूने में साबित होने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना हो सकता है। जांच टीम का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने किया। दोनो टीम में विनोद वर्मा, ज्ञानेंद्र पाल सिंह चंदेल, रामसूरत यादव एवं जेपी गुप्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें