फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। चौरी रोड बाजार सरदार खां मोहल्ला स्थित 250 केवी ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है लेकिन विभागीय अधिकारी सुधि नहीं ले रहे हैं। तीन दिन से दिन रात गर्मी में बिन बिजली जूझ रहे लोगों का गुस्सा शुक्रवार को दोपहर फूट पड़ा और लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। उधर पालिका सभासद दानिश सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने भी अधिकारियों से फोन पर वार्ता की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और अब मोहल्ले में पेयजल की समस्या भी होने लगी है।
विज्ञापन

सभासद ने कहा कि मदारीपुर रेलवे लाइन के नीचे से बिजली का केबिल जब से खराब हुआ है तभी से कारपेट सिटी और बाजार सरदार खां समेत अन्य कई मोहल्लों की बिजली समस्या हुई है। अधिकारी समस्या के मूल जड़ में न जाकर ऊपर-ऊपर वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली दे रहे हैं। इस बीच ट्रांसफार्मर भी खराब हो जाने से समस्या और विकट हो गई है। लोगों ने बताया कि तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने से बाजार सरदार खां, पचभैया, गुलालतारा, चौरी रोड को बिजली नहीं मिल पा रही है। इस भयंकर गर्मी में आज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जाने की व्यवस्था है लेकिन धरातल पर ऐसा दिखाई नहीं पड़ता। सभासद ने बताया कि विद्युत कर्मियों से वार्ता के अनुसार आज रात तक वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली चालू कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में जफर आदिल खां, चुन्नू अंसारी, सन्नी खां, आबिद सिद्दीकी, सलमान सिद्दीकी, चंदू खां, वसीम खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें