फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लाठीचार्ज के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। न्यायिक कार्य से विरत रहे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय ने बताया कि गाजियाबाद में जमीन के मामले में सुनवाई के दौरान जज से वकीलाें की कहासुनी हुई। जज अपने कक्ष में चले गए, लेकिन अधिवक्ता वहां नहीं हटे। पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर वकीलों को वहां से हटाया। पुलिसकर्मियों ने वकीलों की ओर से कुर्सियां भी फेंकी गईं। इससे कई अधिवक्ता घायल हो गए। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ की गई अभद्रता स्वीकार नहीं है। इस दौरान बार के महासचिव सुरजीत सिंह ने अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे की वापसी, आरोपी जज के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट की तरफ से शासन स्तर से पत्र लिखने और न्यायालय परिसर में पुलिस हस्तक्षेप को रोकने की मांग की। इस मौके पर हंसराम शुक्ला, विजय नारायण पांडेय, कैलाशनाथ शुक्ला, मिथिलेश श्रीवास्तव, ह्दय नाथ तिवारी, शिवरतन श्रीवास्तव, प्रमोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें