फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नरक चतुर्दशी पर यम के नाम जले दीप, मनाई गई छोटी दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नरक चतुर्दशी पर बुधवार को लोगों ने यम को दीपदान कर छोटी दिवाली मनाई। यम को प्रसन्न करने के लिए गृहणियों ने घर के मुख्य द्वार पर और व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों के बाहर दीप जलाए। मान्यता अनुसार नरक चतुर्दशी संध्या पर दीपदान करने से यम प्रसन्न होते हैं। इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
विज्ञापन

आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि छोटी दिवाली को सौंदर्य प्राप्ति और आयु प्राप्ति का दिन भी माना जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण की उपासना भी की जाती है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने नरकासुर नाम के राक्षस का वध किया था। जिले के घर-घर, प्रतिष्ठान, उघोग भवन, कारखाने, गलियां, चौराहे, रंग-बिरंगी झालर की रोशनी से जगमग है। विभिन्न स्थानों पर बच्चे आतिशबाजी करते नजर आए। मंदिरों में सुबह से शुरू पूजन-अर्चन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
जिले में ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, घोसिया, नईबाजार, खमरिया, जंगीगंज, चौरी, सीतामढ़ी, दुर्गागंज, अभोली, सर्रोई, मोढ़, कौलापुर, ऊंज, वहिदानगर इलाके में नरक चतुर्दशी पर लोगाें ने घर के बाहर यम के नाम पर दीप जलाए। जिला स्टेडियम में खिलाड़ियों ने दीप शृंखला बनाई। नगर में दुकान और भवन आकर्षक लाइटों से जगमग है। दीया, मिठाई और पटाखे की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

जिले के ज्ञानपुर में जीआईसी मैदान, सुरियावां में नगर पंचायत मैदान, भदोही में रामलीला मैदान, रजपुरा में विजयदशमी मैदान, नई बाजार में रामलीला मैदान, दुर्गागंज में सब्जीमंडल के बगल वाले मैदान, गोपीगंज में रामलीला मैदान, महराजगंज बाजार में मछरहट्टा मछली बाजार मैदान के पास, औराई में काशीराज इंटर कॉलेज मैदान, जंगीगंज में सीतामढ़ी रोड तालाब पर पटाखे की दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें