फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों को स्थाई ठिकाना दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर में पटरी दुकानदारों को स्थायी ठिकाना दिलाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन दिया। मांग की कि ठेला, रेहड़ी, पटरी, फुटपाथ पर प्रतिदिन दुकान लगाने वालों को स्थायी तौर पर जगह उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि ज्ञानपुर बाजार में प्रतिदिन अस्थायी तौर पर फुटपाथ, रेहड़ी, पटरी, ठेले, खोमचे पर दुकानें लगती हैं। सभी दुकानदार टाऊन एरिया की रसीद भी कटाते हैं। लेकिन बीच-बीच में नगर पंचायत प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर इन्हें खदेड़ता है। कई बार तो डंडे पर दम पर हटाने के दौरान दुकानदारों का नुकसान भी होता है। ऐसे में इन्हें स्थायी तार पर जगह मिलनी चाहिए। कहा कि छोटे दुकानदारों के लिए बाजार के अंदर खाली पड़ी सरकारी परिसरों में दुकानें बनवाकर आवंटित कराई जाएं। ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम, राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद यादव, शैकत अली, रुस्तम अली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें