फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने का आरोपी डीघ ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने और घर में घुसकर मारपीट करने सहित कई मामलों के आरोपी डीघ ब्लॉक प्रमुख एवं ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्रा को गोपीगंज पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 2001 में भाजपा के टिकट पर विधायक रहे गोरखनाथ पांडेय के भाई रामेश्वर पांडेय की गोली मारकर हत्या करने सहित कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

वाराणसी निवासी एक युवती ने गोपीगंज थाने में विधायक विजय मिश्रा, उनके लड़के विष्णु मिश्रा व पौत्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। विधायक इस समय जेल में है जबकि विष्णु मिश्रा फरार है। पौत्र की जमानत हो चुकी है। इस मामले में शपथ पत्र दाखिल करने व बयान बदलने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाने का आरोप है। 13 सितंबर को पीड़िता ने वाराणसी के जैतपुरा थाने में विधायक मनीष मिश्रा सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि घर में घुसकर मारपीट की गई और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए धमकी दी गई। पुलिस के अनुसार इसी मामले के आरोपी मनीष के खिलाफ बीते दिनों कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस भी चस्पा की गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जैतपुरा थाने से वांछित मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर जैतपुरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग जनपदों व थानों में 18 मामले दर्ज हैं। हत्या के प्रयास, रामेश्वर पांडेय हत्याकांड का भी आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें