मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने मिशन इंद्रधनुष योजना की समीक्षा की। इसमें छह सुपरवाइजर और 11 एएनएम काम के प्रति लापरवाह मिलीं। इस पर सभी का एक दिन का वेतन काट दिया गया।
सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि समीक्षा में 11 एएनएम के पास ड्यूटी लिस्ट नहीं मिली, जबकि छह सुपरवाइजर किसी भी केंद्र पर निरीक्षण करने नहीं गए। विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर औराई ब्लॉक की एएनएम गायत्री देवी, नीरजा देवी, रीता देवी, मंजू देवी, डीघ ब्लॉक की सुषमा, सुष्मिता, साधना, ज्ञानपुर की सुनीता, पुष्पा, रिंका, नीतू और सुमन का एक दिन का वेतन काटा गया है। इसी तरह खेमईपुर, औरंगाबाद, सोनपुर, सरावां, पूरे भान, सोबरी सहित छह स्थानों के सुपरवाजिर लक्ष्मी देवी, राव राजेंद्र राम, बजरंग, अनुराधा, अंकुश अनुपमा का भी कार्य के प्रति लापरवाही के आरोप में एक दिन का वेतन काटा गया है। सीएमओ ने कहा कि विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।