फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नही रहे सीतामढ़ी के विकास पुरोधा पुंज, पंचतत्व में विलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतामढ़ी। शुक्रवार को धार्मिक स्थली ने अपने विकास के पुरोधा को खो दिया। जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थली को विकास के ऊंचाई तक पहुंचाने वाले उद्योगपति और श्री सीता समाहित स्थल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी पंडित सत्यनारायण प्रकाश पुंज का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार नई दिल्ली में शाम चार बजे किया गया। पुंज का सुबह 9.45 पर उनके नई दिल्ली स्थित घर में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। श्री पुंज के निधन की खबर मिलते ही सीतामढ़ी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
धार्मिक व पर्यटन स्थली में श्री पुंज ने विकास का जो प्रकाश पुंज प्रकाशित किया है। उन्होंने न सिर्फ सीतामढ़ी का चतुर्दिक विकास किया बल्कि दुनिया का इकलौता भव्य माता सीता मंदिर के निर्माण के साथ 100 फीट से अधिक ऊंचे पवनसुत हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना कराई। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गेस्ट हाउस निर्माण के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। सीतामढ़ी में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अंग्रेजी माध्यम के स्कूल दयावंती पुंज मॉडल स्कूल की स्थापना के साथ डिग्री कॉलेज, बीएड कॉलेज, बाल भवन, हॉस्पिटल, अत्याधुनिक गौ-शाला ,वातानुकूलित मल्टीपरपज हाल, ओपन इंडोर स्टेडियम आदि ऐसे तमाम उल्लेखनीय कार्य किए हैं जो सीतामढ़ी के विकास में मील के पत्थर साबित होंगे। इसके साथ ही उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से गरीबों के सहायता के कई कार्यक्रम चला रहे थे। सीतामढ़ी से सटे बारीपुर, बनकट और नारेपार गांव के विकास के लिए भी उन्होंने बहुत कुछ किया है। खासतौर पर लड़कियों को स्वावलंबी बनाने और उनके शिक्षा के लिए प्रयत्नशील रहने वाले श्री पुंज अनेकानेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में 200 गरीब छात्र-छात्राओं के फीस का खर्च भी पुंज वहन करते थे। पिछले दो दशक से सामूहिक विवाह उत्सव में सैकड़ों गरीब कन्याओं के हाथ पीले करा कर उनकी गृहस्थी बसाने वाले श्री पुंज के आकस्मिक निधन की खबर पर लोग अवाक रह गए। उनके निधन पर संस्था की प्रशाशक डॉ राजकुमारी, प्रबंधक कैलाश कैलाश चंद्र, समाज सेवी राहुल दूबे, महादेव शुक्ला, प्रेमलता मिश्रा आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंज लायड कंपनी के चेयरमैन रहे
सीतामढ़ी। देश की जानी मानी कंस्ट्रक्शन कंपनी पुंज लॉयड लिमिटेड के फाउंडर चेयरमैन रहे पंडित सत्यनारायण प्रकाश पुंज सीतामढ़ी में वर्ष 1996-97 में आए। माता सीता की तपोस्थली में उन्होंने दुनिया का पहला ऐसा भव्य मंदिर निर्माण कराया जिसमें सिर्फ माता सीता जी ही विराजमान है। 14 जून 1997 को देश की तत्कालीन प्रथम महिला विमला शर्मा ने मंदिर की आधार शिला रखी थी। तीन वर्षों में बन कर तैयार मंदिर का पहली दिसंबर 2000 को तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकार्पण किया था। उस समय हेमामालिनी, अनूप जलोटा और प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना नलिनी कमलिनी ने अपने कला के जादू से लोगो को मंत्र मुग्ध कर किया था। पुंज न सिर्फ सीतामढ़ी में विकास कार्य कराया बल्कि धार्मिक स्थली को वर्ल्ड फेम स्थल बनाया देश के कोने कोने के साथ विदेशो से भी श्रद्धालु और सैलानी आते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें