मौके पर जुटी भीड़ और कार्रवाई करती हुई पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और वे बेटे के हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, इस संबंध में औराई प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की शिनाख्त हो गयी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
20 दिन में दूसरा मामला, सार्वजनिक जगह पर पेड़ से लटकती मिली लाश
जिले में 20 दिन के भीतर यह दूसरा मामला है। जब किसी सार्वजनिक जगह पर खुले में पेड़ से लाश लटकती मिली थी। इसके पहले नौ अक्तूबर को चौरी थाना क्षेत्र के अनेगपुर के पास एक मजदूर की पेड़ से लटकती लाश मिली थी।
झारखंड जिले के करमो थाना क्षेत्र के चान्हो निवासी मजदूर रामा उरांव पुत्र तिरसा भगत अपने कुछ साथियों के साथ अनेगपुर में ईट भट्ठे पर काम करने आया था। गांव से दूर डीह बाबा के पास एक जंगली पेड़ पर गमछे के सहारे उसका शव लटकता मिला था।