फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खेलते हुए लापता हुई मासूम, ड्रोन से की गई तलाश; 20 घंटे बाद तालाब में मिली लाश, मचा हड़कंप

Tue, 08 Jul 2025 05:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में सोमवार की शाम खेलते-खेलते बच्ची लापता हुई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। 20 घंटे के बाद शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। 
विज्ञापन
बच्ची की फाइल फोटो और शव मिलने के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के बिरनई गांव में लापता हुई छह साल की मासूम का शव मंगलवार को गांव के स्कूल के बगल में स्थित तालाब में मिली। बच्ची सोमवार की शाम खेलते-खेलते लापता हो गई थी। सुबह से ही डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद से बच्ची की तलाश चल रही थी। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बिरनई गांव निवासी रामलाल यादव उर्फ रामू की छोटी बेटी आकांक्षा यादव (06) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। सोमवार की शाम वह घर से लगभग 200 मीटर स्कूल के पास स्थित मैदान में खेलने आई थी। उसके साथ उसके पड़ोस का लड़का रवि भी खेलने गया था। थोड़ी देर खेलने के बाद रवि लौट आया। 

बताया जा रहा है कि उसने आकांक्षा से भी घर चलने को कहा, लेकिन उसने थोड़ी देर बाद आने की बात कही। घर लौटा तो आकांक्षा की मां ने रवि से पूछा तो बताया कि वह थोड़ी देर बाद आएगी, लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। वे स्कूल के मैदान की तरफ जाकर उसे खोजने लगे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन




परेशान परिजनों ने बच्ची की काफी खोजबीन की। इधर सूचना मिली तो एएसपी शुभम अग्रवाल, सीओ चमन सिंह चावड़ा समेत अन्य लोग पहुंचे और डॉग स्क्वायड और ड्रोन कैमरे की मदद से झाड़ियों में बच्ची की तलाश की। काफी देर तक खोजबीन के बाद पौने दो बजे के करीब बच्ची का शव तालाब में मिला। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi Double Murder: संपत्ति विवाद में बुजुर्ग समेत दो की हत्या, ईंट- पत्थर से हमला कर दिया वारदात को अंजाम
 

विज्ञापन

शव मिलने के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आकांक्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आकांक्षा अपने एक भाई शिवांश और बहन संध्या से छोटी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि बच्ची के गुम होने की सूचना रात 10 बजे मिली थी। उसके बाद से ही पुलिस उसे ढूंढने में लगी थी। आज सुबह आठ बजे से ही उसे खोजा रहा रहा था। बच्ची का शव पास में एक तालाब से बरामद हुआ है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रथम दृष्टया डूबने से ही मौत प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें