फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन की शादी में गई महिला को मिली पति की मौत की खबर, इस वजह की चर्चा; चार दिन से कमरे में पड़ा था शव

Fri, 21 Nov 2025 08:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में ट्रक चालक के फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। पड़ोसियों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। पत्नी भी बिलखते हुए घर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
युवक की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के जद्दूपुर गांव में शुक्रवार की सुबह समर प्रकाश यादव (25) का शव पंखे से लटकते मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का मानना है कि तीन से चार दिन पूर्व की घटना है। वहीं खबर मिलने पर उसकी पत्नी और बच्चे मायके से रोते-बिलखते घर पहुंचे।

विज्ञापन


जद्दूपूर निवासी समर प्रकाश यादव ट्रक चालक है। 15 नवंबर को अपनी पत्नी सौम्या और बेटी रिंकी को ससुराल मिर्जापुर जिले के मुजहरा छोड़कर आया। जहां 21 नवंबर को उसकी साली की शादी होनी है। शुक्रवार की सुबह कमरे के आसपास दुर्गंध उठने पर ग्रामीण परेशान हो गए। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

खिड़की से झांका तो देखा समर का शव पंखे से लटक रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। खबर मिलने पर उसकी पत्नी सौम्या भी घर पहुंच गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

बहन की शादी के दिन पति की मौत की खबर सुनकर उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। चर्चा है कि समर प्रकाश से ससुराल में किसी बात को लेकर पत्नी से अनबन हुई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना है। जिसके कारण दुर्गंध उठ रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें