फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाबालिग ने दौड़ाई कार, साइकिल सवार की हुई मौत; बाइक चालक का कटा पैर

Mon, 10 Aug 2026 09:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही में नाबालिक की तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जमकर तबाही मचाई। इस हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक का पैर कट गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम व मृतक हैप्पी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के ज्ञानपुर रोड कुशियारा में रविवार की सुबह पंचभैया निवासी कालीन कारोबारी स्व. नुसरत खां के 13 वर्षीय बेटे ने कार से बाइक और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से करीब पांच फीट हवा में उछल कर 20 फीट दूर गिरे साइकिल सवार हैप्पी यादव (21) की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार के दाएं घुटने के नीचे का हिस्सा कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद भीड़ ने नाबालिग को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह नाबालिग को छुड़ाकर कोतवाली ले गई। बलिया नंबर की टाटा जेस्ट कार नसुरत खां के नाम पर है।

विज्ञापन


कार चलाना सीख रहा था कारोबारी का बेटा
भदोही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार ने बताया कि कालीन कारोबारी नुसरत खां का दो साल पहले निधन हो चुका है। उनका 13 वर्षीय बेटा कार चलाना सीख रहा है। सुबह छह बजे वह कार से नेशनल कॉलेज की ओर जा रहा था। कार में उसके साथ तीन लोग और भी थे। ज्ञानपुर रोड कुशियारा के पास अनियंत्रित हुई कार ने पहले बाइक सवार रोहित (21) निवासी हिम्मतपुर बकुचियां को टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें; दो दोस्तों की दर्दनाक मौत: एक के घर में 10 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, दूसरे घर में नन्हे मेहमान का था इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कार में सवार तीन लोग नाबालिग को छोड़कर भागे

इसके बाद साइकिल सवार हैप्पी यादव निवासी ग्राम उधवा को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को पुलिस की सहायता से पहले राजकीय एमबीएस अस्पताल लाया गया। वहां से दोनों को वाराणसी टॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोपहर बाद ट्रॉमा सेंटर में हैप्पी यादव की मौत हो गई। घटना के बाद नाबालिग को छोड़ कर कार सवार तीन लोग भाग गए। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार सवार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
क्या बोले एसपी
हैप्पी के पिता अमरेश यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार नुसरत खां के नाम पर है। नाबालिग को बाल सुधार गृह प्रयागराज भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -अभिनव त्यागी, एसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें